ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबिहपुर: बभनगामा में सिलेंडर लीक होने से झुलसे बच्चे की मौत

बिहपुर: बभनगामा में सिलेंडर लीक होने से झुलसे बच्चे की मौत

बिहपुर प्रखंड के वभनगामा वार्ड नंबर छह बिचली टोला निवासी मुन्ना सिंह के छह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान हो गयी। वह बुधवार दोपहर घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर...

बिहपुर: बभनगामा में सिलेंडर लीक होने से झुलसे बच्चे की मौत
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 25 Jul 2020 03:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहपुर प्रखंड के वभनगामा वार्ड नंबर छह बिचली टोला निवासी मुन्ना सिंह के छह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान हो गयी। वह बुधवार दोपहर घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलस गया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर एएसआई उपेंद्र मुखिया मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद सरपंच श्रवण कुमार गुप्ता, संजीव कुमार एवं मुसकी भगत ने बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को सूचना दी। ज्ञात हो कि बुधवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान बिचली टोल निवासी मुन्ना सिंह के घर में गैस सिलेंडर में आग लग गयी थी। इस घटना में मुन्ना सिंह, पत्नी सोनी देवी, पुत्र शिवम, सत्यम एवं पुत्री प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सभी का इलाज बिहपुर के निजी क्लीनिक में चला रहा है। इसी दौरान शिवम की मौत हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें