शराब बनाते हुए दो तस्कर गिरफ्तार
बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिलकी गांव में शनिवार की शाम
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 30 Dec 2024 01:08 AM

बिहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिलकी गांव में शनिवार की शाम में मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी की। जहां शराब बनाते हुए दो तस्कर निरंजन यादव और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार आरोपित पिता-पुत्र हैं। रविवार को थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मौके पर से पुलिस ने शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।