Bhagalpur News: लखीसराय: युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित
Bhagalpur News: लखीसराय में बिहार युवा कांग्रेस चुनाव के तहत सदस्यता अभियान की बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी रामाश्रय चौहान और जोनल प्रभारी देवराज यादव ने उम्मीदवारों से मुलाकात की। सदस्यता के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। अभियान 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक चलेगा।

Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में गुरुवार को बिहार युवा कांग्रेस चुनाव के तहत सदस्यता अभियान की सफलता के लिए बैठक का आयोजन किया गया। संचालन पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया। जिसमें बिहार युवा कांग्रेस चुनाव के प्रदेश प्रभारी रामाश्रय चौहान एवं जोनल प्रभारी देवराज यादव ने जिले के विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर चुके सभी उम्मीदवार से मुलाकात किया और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
बैठक में चर्चा
जोनल प्रभारी देवराज यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस की सदस्यता के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 5 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश प्रभारी रामाश्रय चौहान ने कहा कि कांग्रेस देश की ऐसी पार्टी है, जो बिना किसी राजनीतिक विरासत वाले युवाओं को भी संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराए जाते हैं, जिससे युवाओं को अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करने का मौका मिलता है।
उम्मीदवारों की उपस्थिति
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मीदवार जयकृष्ण पासवान, लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नीतीश कुमार, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अभिलेख कुमार झा सहित जिले के सभी प्रखंड के उम्मीदवार मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।


