सऊदी अरब के बंकर में सुरक्षित हैं भागलपुर निवासी रिफाइनरी कर्मी

Mar 03, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

रास तनुरा रिफाइनरी में कार्यरत सैकड़ों की संख्या में बिहार के लोग जंग को

सऊदी अरब के बंकर में सुरक्षित हैं भागलपुर निवासी रिफाइनरी कर्मी

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सऊदी अरब स्थित रास तनुरा रिफाइनरी में कार्यरत सैकड़ों की संख्या में बिहार के लोग सुरक्षित हैं। सोमवार सुबह और दोपहर रिफाइनरी में हुई बमबारी के बाद कर्मियों को बंकर में छिपाकर रखा गया है। इस बंकर में भागलपुर के तीन लोग हैं। हबीबपुर निवासी मो. रेयाजउद्दीन ने मोबाइल पर ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि बंकर में दरभंगा, बिहारशरीफ, गया पटना, सीवान आदि जिलों के रहने वाले बिहारवासी काफी संख्या में हैं। उनके साथ भागलपुर के ताजउद्दीन और शमशेर आलम भी हैं। रिफाइनरी प्रबंधन ने बंकर में रसद-पानी की पूरी व्यवस्था की है। जंग लंबा चलने पर दिक्कत होगी, फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है।

इन लोगों को दम्माम में रखा गया है। ये लोग रमजान में सभी पहर की नमाज अदा करते हैं। साथ ही बंकर में ही इफ्तार आदि भी होता है। बिजली, टेलीफोन आदि की सुविधा बरकरार है। आमलोगों को फिलहाल दम्माम में कोई क्षति नहीं पहुंची है। भागलपुर में रहने वाले परिवार, सगे-संबंधी आदि से प्रतिदिन व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत करते हैं। कुछ कर्मियों का परिवार यहां है, जो इंडिया वापसी की तैयारी में है। लेकिन रमजान को ले वीजा एक्सटेंड नहीं हो रहा है। जब हालात सामान्य होगा तब महिला-बच्चों को लेकर कई श्रमिक बिहार वापस हो जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।