
लखीसराय : चुनाव प्रशिक्षण में नहीं शामिल होने वाले कर्मियों का रोका गया वेतन
संक्षेप: बिहार विधानसभ निर्वाचन 2025 के लिए शिक्षकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक लखीसराय में हुआ। अनुपस्थित रहने वाले 29 शिक्षकों के खिलाफ चुनाव कार्मिक कोषांग ने कार्रवाई की। सभी शिक्षकों को स्पष्टीकरण पेश करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनके वेतन पर रोक लगाई जाएगी।
- कार्मिक कोषांग ने मांगा स्पष्टीकरण, कहा क्यों न दर्ज कराई जाए प्राथमिकी लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभ निर्वाचन 2025 को लेकर शिक्षकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पॉलिटेक्निक कॉलज लखीसरया में किया गया। इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 29 कर्मियों के खिलाफ चुनाव के कार्मिक कोषांग विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए निर्वाचन कार्य में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाते हुए लापरवाही व अनुशासनहीनता की बात की। साथ ही सभी शिक्षकों से पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बता दें कि पूछे गए स्पष्टीकरण में साफ तौर पर यह दर्शाया गया है कि क्यों नहीं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आप सभी के विरूद्ध प्राथमिकी कराई जाए।

साथ ही यह भी कहा है कि जबतक स्पष्टीकरण पर अंतिम रूप से निर्णय नहीं आ जाता है तबतक सभी अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाई जाए। इन शिक्षकों से पूछा गया स्पष्टीकरण: -चंदन कुमार, शिक्षक, उवि0 धीरा, कुमार गौरव, शिक्षक, उउमवि बंशीपूर, सुनील कुमार, शिक्षक, उउमवि. किशनपूर, निर्भय कुमार जिला अकाउंट मैनेजर सदर अस्पताल, शशिभूषण कुमार उच्चवर्गीय लिपिक, पथ प्रमंडल, धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, शिक्षक 2 एसडीएनएम उवि, शर्मा, अब्दुल कुद्स, प्रख्याता, एसटीएलएम इन्टर कॉलेज, लोहरा, संजीव कुमार, शिक्षक, 2 एमपी उवि, रामचन्द्रपुर, शिवशंकर सुन्दरम सहायक अभियंता, डीआरडीए लखीसराय, विजय कुमार झा लाईब्रेरियन, एमपीएस 2 उवि सदायबिघा, सावित्री कुमारी, शिक्षिका उमवि बसुआचक, अनुपमा कुमारी, असिस्टेंट अकाउंटेंट सिविल सर्जन कार्यालय लखीसराय, काजल कुमारी, शिक्षिका, प्रावि जजवारा मुशहरी, वर्षा कुमारी, शिक्षिका, उमवि शिवनगर, प्रभाकर कुमार पंडित, शिक्षिक, प्रावि छक्कन बाबा स्थान अवगिल, मंजू देवी ऑगनवाड़ी सेविका, आईसीडीएस चानन, ललिता देवी, ऑगनवाड़ी सेविका, आईसीडीएस, लखीसराय, देवानन्द कुमार राम,सच्चिदानन्द कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, पंचायत कार्यलय, सूर्यगढ़ा, देवनन्दन प्रसाद यादव, कार्यालय परिचारी, बिहार ग्रामीण बैंक पीरी बाजार, फुलचन्द्र रजक, शिक्षा सेवक, प्रावि शहजादपुर, दशरथ महतो, चपरासी, सुमित कुमार सिन्हा कार्यपालक सहायक, प्रखंड कार्यालय, लखीसराय, पारस मणि, डाटा इन्टी औऑपरेटर, रितेशचन्द्र रित, डाटा इन्टी ऑपरेटर, जिला निर्दाचन शाखा, लखीसराय, मनोज कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, जिला निर्वाचन शाखा, लखीसराय, श्रीमति बबीता कुमारी, ऑगनवाड़ी सेविका, प्रखंड कार्यालय, लखीसराय, बाबूचन्द्र कुमार, डाटा इन्द्री ऑपरेटर, अंचल कार्यालय, सूर्यगढ़ा, सधीर कुमार पंडित कार्यालय परिचारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




