किलकारी के दो बच्चों को भारत सरकार से युवा कलाकार छात्रवृत्ति
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर के किलकारी बिहार बाल भवन के दो विद्यार्थियों, देव कृष्ण कुमार और जेबा परवीन, को राष्ट्रीय स्तर पर युवा कलाकार छात्रवृत्ति योजना के लिए चुना गया है। इस सफलता से किलकारी परिवार और भागलपुर जिले में खुशी का माहौल है। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से यह उपलब्धि हासिल की है।

भागलपुर, वरीय संवाददताा। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किलकारी बिहार बाल भवन के दो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर युवा कलाकार छात्रवृत्ति योजना के लिए चुना गया है। इसमें देव कृष्ण कुमार एवं जेबा परवीन शामिल हैं। इस सफलता से किलकारी परिवार, अभिभावकों तथा भागलपुर जिले में खुशी का माहौल है। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने बताया कि देव कृष्ण कुमार का चयन चित्रकला विधा में एवं जेबा का चयन लोक चित्रकला विधा में हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों ने निरंतर अभ्यास, मेहनत और अपनी रचनात्मक प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


