Bhagalpur News: सॉकर इलेवन ने तुलसीनगर को 1-0 से हराया

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में खेल दिवस पर बरहपुरा 11 स्टार फुटबॉल क्लब ने हवाई अड्डा मैदान में मैत्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। सॉकर इलेवन ने तुलसी नगर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया। डब्ल्यू ने गोल किया और पुरस्कार जिला फुटबाल संघ के सचिव फारूक आजम ने दिए।

Bhagalpur News: सॉकर इलेवन ने तुलसीनगर को 1-0 से हराया

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता खेल दिवस के मौके पर शनिवार को बरहपुरा 11 स्टार फुटबॉल क्लब की तरफ से हवाई अड्डा मैदान में मैत्री प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान सॉकर इलेवन बनाम तुलसीनगर फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सॉकर इलेवन ने तुलसी नगर को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सोकर की तरफ से डब्ल्यू ने एक गोल किया। मैच में खिलाड़ियों को जिला फुटबाल संघ के सचिव फारूक आजम और खिलाड़ी फैसल खान के द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया। निर्णायक के रूप में अजान माजिद, कृष्ण कुमार, आकाश कुमार और सनी कुमार थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सॉकर इलेवन ने तुलसीनगर को 1-0 से हराया