Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Science Exhibition and Quiz Competition Students Showcase Innovations in AI and Quantum Era
विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें विद्यार्थी, इसमें अपार संभावनाएं : आरडीडीई

विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें विद्यार्थी, इसमें अपार संभावनाएं : आरडीडीई

संक्षेप:

भागलपुर में आयोजित बिहार शिक्षा परियोजना और राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने एआई, सुपर कंप्यूटर और रोबोटिक्स जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन आरडीडीई अहसन ने किया। विजेताओं में कृष झा, निशा कुमारी, निहारिका कुमारी और गौरी कुमारी शामिल हैं।

Jan 29, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर व राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को जिला स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के आयोजित प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहे चयनित विद्यार्थियों ने भागीदारी की। विज्ञान प्रदर्शनी के तीन थीम थे। इनमें कक्षा छह से 12वीं तक में विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं नवाचार की संभावनाएं, कक्षा छह से आठ तक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कक्षा नौ से 12वीं तक में क्वांटम युग का आवाज संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय हैं। छात्रों ने एआई आधारित ग्रीन विलेज, सुपर कंप्यूटर, रोबोटिक्स, सिंचाई, सोलर एनर्जी समेत विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) अहसन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा की सभी विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसमें अपार संभावनाएं हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम युग ने असंभव दिखने वाले कार्यों को आसानी से बहुत ही अल्प समय में कर दिखाया है। निर्णायकों में प्रशिक्षण संस्थानों की व्याख्याता विनीता कुमारी, चंचला कुमारी व नीरज कुमार थे। क्विज प्रतियोगिता का संचालन गौरव ठाकुर, तारकेश्वर ठाकुर, अमित कुमार, शिल्पी कुमारी व अर्पणा कुमारी ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में मंच संचालन मुकेश मंडल एवं नम्रता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संभाग प्रभारी उपेंद्र प्रसाद ने जिले के सभी विद्यार्थियों में अभूतपूर्व प्रतिभा है जो आज इस मंच पर देखने को मिला। विजेताओं के नाम क्वांटम युग का आवाज संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय में कक्षा नौ से 12 में उमावि निस्फ अम्बै के कृष झा प्रथम रहे। विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं नवाचार की संभावनाएं विषय में कक्षा नौ से 12 में सरसहाय बालिक विद्यालय कहलगांव की निशा कुमारी और कक्षा छह से आठ में मध्य विद्यालय गंगा प्रसाद की निहारिका कुमारी प्रथम रहीं। वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता कक्षा छह से आठ में कन्या मध्य विद्यालय तेलघी की गौरी कुमारी प्रथम रहीं। वहीं क्विज में कक्षा छह से आठ में महालक्ष्मी बालिका मध्य विद्यालय कहलगांव की खुशी कुमारी और कक्षा नौ से 12 वर्ग में उमावि निस्फ अम्बै के आदित्य कुमार प्रथम रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;