भागलपुर : छात्रों को एसएलसी जमा करने की मिलेगी मोहलत
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर भागलपुर समेत राज्यभर के सरकारी इंटरस्तरीय संस्थानो मे इंटर यानी 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन के बाद समिति द्वारा जारी प्रथम मेरिट लिस्ट के अनुसार नामांकन 12 मई तक होगा। नामांकन के दौरान छात्रों से विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (एसएलसी) की मांग की जा रही है। लेकिन समिति की ओर से अबतक स्कूलों को 10वीं बोर्ड के रिजल्ट का क्रॉस लिस्ट नहीं भेजा गया है। ऐसे में एसएलसी जजारी नहीं किए जा रहे हैं। इधर, नामांकन ले रहे इंटर स्कूलों के प्राचार्यों ने बताया कि छात्रों की समस्या को ध्यान में रखकर तय समय के अंदर नामांकन लेने का निर्णय लिया गया है।
एसएलसी के लिए छात्रों को मोहलत दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


