
जमुई : नागी-नकटी अभ्यारण्य को टूरिस्ट सेंटर में विकसित करने को लिखा पत्र
झाझा प्रखंड के नागी-नकटी राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य को टूरिस्ट सेंटर में विकसित करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ाने से रोजगार के अवसर मिलेंगे। नागी डेम को टूरिस्ट सेंटर बनाने से क्षेत्र का विकास होगा।
झाझा । नगर संवाददाता बिहार के गौरव झाझा प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित नागी-नकटी राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य को टुरिस्ट सेंटर में विकसित करने को लेकर विगत विधानसभा चुनाव में झाझा विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी एवं तत्कालीन भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर्यटन मंत्री बिहार एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखा है।पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने अपने पत्र में चर्चा की है कि बिहार राज्य के पूर्वांचल का क्षेत्र जो मुंगेर एवं भागलपुर कमिश्नरी का क्षेत्र है। जमुई - मुंगेर - बांका एवं भागलपुर का क्षेत्र प्रकृति के गोद में बसा है।
यह क्षेत्र नदियों - पहाड़ों - जलाशयों का संगम है एवं जलश्रोतों, गर्म जल के झरनों से भरा है। पर्यटन के दृष्टिकोण से यह इलाका बिहार ही नहीं देश का गौरव है।विशेष तौर से जमुई जिला के झाझा विधान सभा क्षेत्र के झाझा प्रखंड के नागी-नकटी जलाशय का जिक्र करते हूए लिखा है कि नागी डैम बिहार और देश की धरोहर है। यहां हजारों प्रवासी-विदेशी मेहमान पक्षी महीनों-महीनों जलाशय में शरण लेकर फिर चले जाते हैं। मनमोहक आकर्षक एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है। यह राज्य का आकर्षक टुरिष्ट सेंटर है। उसी रूप में राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार विशेष रूप से मंजूरी देकर राज्य एवं केन्द्रीय टुरिज्म सेंटर के रूप में विकसित करें तो लाखों पर्यटक आ सकेंगे एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। नागी डैम को यदि टुरिस्ट सेंटर (राजकीय पर्यटक स्थल) बनाया जाय, तो देश-विदेश से पर्यटक आएंगे एवं क्षेत्र के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा । नागी डेम सहित पूर्वांचल को टुरिष्ट सर्किट बनाने की कृपा करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




