Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar s Journey Ends in 37th Sub-Junior Under-13 National Badminton Championship
राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार टीम का थमा सफर

राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार टीम का थमा सफर

संक्षेप:

भागलपुर में आयोजित 37वीं सब जूनियर अंडर-13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की टीम सेमीफाइनल में हार गई। बालक डबल्स में फैसल इकबाल और अमूल कुमार ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, लेकिन असम की जोड़ी ने उन्हें बाहर कर दिया। अन्य मुकाबलों में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Dec 16, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित 37वीं सब जूनियर अंडर-13 नेशनल बालिका-बालक बैडमिंटन चैंपियनशिप में सोमवार को बिहार की टीम का सफर थम गया। हालांकि सेमीफाइनल तक बिहार को मेडल की उम्मीद थी। बालक डबल्स में बिहार के फैसल इकबाल एवं अमूल कुमार की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में तेलंगाना की जोड़ी एस पब्बू एवं के तलारी को शिकस्त दे सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। तीन सेटों के सीधे मुकाबले में बिहार की टीम ने लगातार दो मैच 21-13, 21-17 से अपने नाम कर लिया। लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार की जोड़ी को असम की जोड़ी तनीश तन्मोय सोनेवाल एवं रहियान जमन ने फाइनल की रेस से बाहर कर दिया।

उधर, सेमीफाइनल बालक सिंगल्स में हरियाणा के श्लोक चौधरी रॉय ने गुजरात के विवान शाह को 21-12, 21-12 से हराया। बालिका सिंगल्स में पंजाब की जपलीन कौर ने मणिपुर की सोनाक्षी सिंहा के 16-21, 21-15 एवं 21-11 के कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। बालक सिंगल्स में तमिलनाडु ने असम, बालिका डबल्स में तेलंगाना ने तेलंगाना को ही, बालक डबल्स में मणिपुर ने आंध्र प्रदेश को शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। बालिक सिंगल्स में वेस्ट बंगाल की बितामा पॉल ने आंध्र प्रदेश की आशा श्री डंडू को 21-14, 21-9 के अंतर से एकतरफ मुकाबले में हराया। अन्य बालिका सिंगल्स और डबल्स एवं बालक सिंगल्स में बिहार को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे खेल निर्णायक दौर में पहुंचा, प्रतियोगिता के दौरान कई कड़े मुकाबले देखने को मिले। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। प्रतियोगिता के रिजल्ट की जानकारी कैप्टन राजेश नंदन ने दी। इस मौके पर केएन जायसवाल, सत्यजीत सहाय सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;