सुपौल : स्मार्ट मीटर के विरोध में चलेगा आंदोलन
Oct 19, 2024 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
त्रिवेणीगंज में माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की बाध्यता खत्म करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे गरीबों, किसानों और मजदूरों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बिहार में...

त्रिवेणीगंज। निज संवाददाता माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने कहा कि सरकार जबरदस्ती लागू किए गए स्मार्ट मीटर लगाने की बाध्यता को खत्म किया जाए। इससे गरीब, किसान, मजदूर का शोषण किया जा रहा है। कहा कि दूसरे प्रांतों की तरह बिहार में भी किसानों को सरकार दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराए। कहा कि ये तो जनविरोधी नीतियों के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई का आगाज है। अगर सरकार स्मार्ट मीटर लगाने से पीछे नही हटेगी तो आंदोलन लगातार चलता रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


