Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar s Development Under Nitish Kumar A 20-Year Journey of Good Governance
खगड़िया : सुशासन की 20 वर्षों की उपलब्धि घर घर गिना रहे हैं कार्यकर्ता

खगड़िया : सुशासन की 20 वर्षों की उपलब्धि घर घर गिना रहे हैं कार्यकर्ता

संक्षेप:

खगड़िया। नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के सुशासन और विकास की

Aug 18, 2025 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया। नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के सुशासन और विकास की गाथा अब घर-घर पहुंच रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकत्र्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इधर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2005 से पहले का बिहार और आज का बिहार देखने में जमीन-आसमान का फर्क है। न्याय के साथ विकास और सुशासन की पहचान ही नीतीश कुमार की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि पुलिस बल की 42 हजार से बढ़ाकर 2 लाख 29 हजार तक की बहाली, शिक्षक नियुक्ति, संविदाकर्मियों का मानदेय वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 125 यूनिट फ्री बिजली, हर घर नल का जल, जल-जीवन-हरियाली अभियान, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, साइकिल व पोशाक योजना, छात्रवृत्तिसमेत काफी संख्या में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।