2725 परीक्षार्थी हुए शामिल, 3731 अभ्यर्थी अनुपस्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें 2725 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यह परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में आयोजित की गई।

2725 परीक्षार्थी हुए शामिल, 3731 अभ्यर्थी अनुपस्थित

अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट जिले के 17 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के छठे और अंतिम दिन प्रथम पाली में कुल 2725 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3731 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी -सह- प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी -सह- गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सहायक परीक्षा संयोजक, नोडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू हुई थी।

21 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में आयोजित की गई। डीएम के दिशा निर्देश के आलोक में परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।