लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में शुक्रवार को रेल व सड़क जाम का असर भागलपुर स्टेशन पर नहीं दिखा। स्टेशन के बाहर सुबह से ही स्थानीय पुलिस, पैरा मिलिट्री के जवान व आरपीएफ, जीआरपी मौजूद रही। जवानों ने स्टेशन में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों को घेर रखा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर स्टेशन व आसपास से किसी भी तरह की सूचना नहीं आई। लेकिन भागलपुर से पटना जाने वाली इंटरसिटी व विक्रमशिला एक्सप्रेस पर असर देखा गया। दोनों ट्रेनें मामूली देरी से पटना पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि पटना के आसपास रेल रोकने की बात सामने आई। जिस कारण दोनों ट्रेन लेट हुई।