पीरपैंती थाना में पेंटिंग प्रतियोगिता, ईशीपुर में पौधरोपण

Feb 28, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पीरपैंती बाजार के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में साक्षी गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। एसडीपीओ पंकज कुमार ने ईशीपुर बाराहाट थाना परिसर में पौधरोपण किया।

पीरपैंती थाना में पेंटिंग प्रतियोगिता, ईशीपुर में पौधरोपण

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पीरपैंती बाजार में जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साक्षी गोस्वामी ने प्रथम, किशन द्वितीय, आदित्य तृतीय, सुप्रिया कुमारी चतुर्थ और प्रिंस ने पंचम स्थान प्राप्त किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्य इमरान आलम, शिक्षक बादल कुमार, अमरजीत कुमार, मो. अयाज लाल बादशाह आदि मौजूद रहे। जबकि दूसरी तरफ पुलिस सप्ताह को लेकर ईशीपुर बाराहाट थाना परिसर में एसडीपीओ कहलगांव 2 पंकज कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार आदि ने थाना परिसर में पौधरोपण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।