बिहार पुलिस का फिटनेस प्लान, 50 पुलिस लाइनों में बनेंगे हाईटेक जिम व सिंथेटिक ट्रैक

Feb 22, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहार पुलिस अब जवानों की फिटनेस पर ध्यान दे रही है। 50 पुलिस लाइनों में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसका उद्देश्य जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है। 32 पुरानी लाइनों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी।

बिहार पुलिस का फिटनेस प्लान, 50 पुलिस लाइनों में बनेंगे हाईटेक जिम व सिंथेटिक ट्रैक

बिहार पुलिस अब न केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में स्मार्ट दिखेगी, बल्कि शारीरिक दक्षता के मामले में भी चुस्त-दुरुस्त नजर आएगी। पुलिस मुख्यालय ने जवानों को फिट रखने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत राज्य की 50 पुलिस लाइनों में हाईटेक जिम और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक ऊर्जावान बनाना है, जिससे थानों और पुलिस लाइनों में अनफिट जवान नजर न आएं।

फिटनेस को लेकर पुलिस मुख्यालय इस बार बेहद गंभीर है। केवल जिम खोलना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि जवानों की उपस्थिति और उनके वर्कआउट की प्रतिदिन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिम आने वाले जवानों का बाकायदा डेटा तैयार किया जाएगा। जवानों को सही तरीके से एक्सरसाइज कराने के लिए ट्रेनर की सेवाएं ली जाएंगी। हाल के दिनों में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी भर्ती हुई है, जिन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

बता दें कि 32 पुरानी पुलिस लाइनों का कायाकल्प बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 32 पुरानी पुलिस लाइनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इन केंद्रों पर पुरानी और जर्जर बैरकों की जगह आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय परिसर व प्रशिक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं। फिटनेस सेंटर और सिंथेटिक ट्रैक इसी आधुनिकीकरण का हिस्सा है, ताकि सुबह की पीटी और परेड को पेशेवर एथलेटिक ट्रेनिंग का रूप दिया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।