Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Opposition Leader Tejashwi Yadav Criticizes Government Promises Jobs and Change
लखीसरायः बिहार का कोई भी युवा रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएगा  तेजस्वी

लखीसरायः बिहार का कोई भी युवा रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएगा तेजस्वी

संक्षेप:

बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सूबे की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। मोकामा में हत्या की घटना ने सुशासन की पोल खोली है। उन्होंने महागठबंधन को वोट देने का आह्वान किया और युवाओं के लिए रोजगार के वादे किए। उन्होंने कहा कि बदलाव का चुनाव है और सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों का आश्वासन दिया।

Sun, 2 Nov 2025 05:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

चानन। सूबे की सरकार में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं ।तीन दिन पहले मोकामा में हुई घटना किसी से छुपी हुई नहीं है। मोकामा में दिन दहाड़े की गई हत्या सुशासन सरकार की पोल खोलने के लिए काफी है। यह बातें बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष नेता वह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहीं वे चानन प्रखंड के महंथ स्टेडियम इटौन में महागठबंधन समर्थित सूर्यगढा के राजद प्रत्याशी प्रेमसागर चौधरी एवं लखीसराय से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि आप लोग हमें एक मौका दें, मैं राज्य में कल कारखाने लगाने का काम करूंगा ।इससे

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार का कोई भी युवा रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएगा। नौजवानों को बिहार में ही रोजगार दिलाऊंगा । जो सरकार 20 वर्ष में युवाओं के लिए कुछ नहीं कर पाई वह हमने मात्र 17 माह में कर दिखाया। सरकार बनने पर 20 माह में बिहार के प्रत्येक घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का काम करूंगा ।अगर आप लोगों को नौकरी चाहिए तो महागठबंधन की सरकार लाएं। मैं अपने वादे पर आज भी अडिग हूं। बिहार में बदलाव का चुनाव है। हमारी लड़ाई बेरोजगारी, महंगाई ,गरीबी और पलायन से है। हम शिद्दत से चाहते हैं कि बिहार नंबर एक राज्य बने इसलिए इस बार बिहार के बदलाव का चुनाव है। वर्तमान में राज्य सरकार को गुजरात के लोगों द्वारा चलाए जा रहा है। सरकार बनने के बाद असंभव को संभव में हम बदलेंगे।