
अररिया : बिहार को बदलने का विजन रखने वाला हो मुख्यमंत्री: मुकेश सहनी
संक्षेप: कुर्साकांटा में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार को मजबूत मुख्यमंत्री की जरुरत है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। साथ ही, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाओं की भी बात की।
कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि बीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत मुख्यमंत्री की जरुरत है। ऐसा सीएम जिनके पास बिहार बदलने का विजन हो। श्री सहनी शनिवार को सिकटी विधान सभा क्षेत्र स्थित कुर्साकांटा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में वीआइपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर श्री सहनी ने युवाओं व महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की। वहीं कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने लोगों से जुमलेबाजी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाना है।

इसके लिए एक एक प्रत्याशी को एक एक वोट देकर विजय बनाऐं। इससे पहले सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही प्रत्येक घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दो सौ यूनिट फ्री में बिजली मिलेगी। पांच सौ रुपया में गैस सल्डेंर और वृद्धापेंशन के रुप में 15 सौ रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाने की अपील की। कहा कि इसके आद सन ऑफ मल्लाह का बेटा भी डिप्टी सीएम बनेगा। मौके पर महागठबंधन के प्रत्याशी हरि नारायण परमाणिक, राजद के जिलाध्यक्ष अविनाश आनन्द, सिकटी विधान सभा प्रभारी राज नेता राकेश विश्वास, सत्य नारायण विश्वास, प्रो राज कुमार दास, श्यामा नन्द सिंह, मजहर इमाम, वैद्य नाथ साहनी, लाल बाू साहनी, अरुण मंडल आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




