अररिया: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए करें आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहार में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के छात्रों के लिए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में वर्ग 09 और 11 के लिए नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन विभागीय वेबसाइट पर भरे जाएंगे।

अररिया: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए करें आवेदन

अररिया से परवेज आलम की रिपोर्ट अररिया, संवाददाता। बिहार में निवासित अल्पसंख्यक यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, कटिहार, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं कैमुर तथा कैम्प एट जिला सिवान, पूर्णियां, सहरसा, मुंगेर एवं सुपौल जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 के लिये वर्ग-09 एवं वर्ग-11 में नामांकन हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। एक मकई तक इच्छुक योग्य छात्र/छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन विभागीय वेबसाईट- पर उपलब्ध है। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभु रजक ने दी। बताया किऑनलाईन भरे गये फॉर्म के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज (स्वभिप्रमाणित) होना जरूरी है।

अनुलग्नक कागजातों में अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय/आय प्रमाण पत्र (अभ्यर्थियों की अधिकतम परिवारिक वार्षिक आय छ: लाख रूपये होनी चाहिए), शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र/अंक प्रमाण-पत्र की स्वअभिप्रमाणित प्रति/तीन फोटोग्राफ एवं उम्र सीमा-संबंधी प्रमाण पत्र/आधार कार्ड से संबंधित कागजात स्वअभिप्रमाणित प्रति संलग्न करना आवश्यक है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।