अररिया : पथ निर्माण व उद्योग मंत्री डॉ. जायसवाल आज अररिया में करेंगे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहार के पथ निर्माण मंत्री शुक्रवार को वारपतगंज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दौरे में वे क्षेत्र की विकास योजनाओं का जायजा लेंगे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद मंत्री समाहरणालय में बैठक में भाग लेंगे, जहां योजनाओं की प्रगति और समस्याओं पर चर्चा होगी।

अररिया : पथ निर्माण व उद्योग मंत्री डॉ. जायसवाल आज अररिया में करेंगे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

अररिया। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह उद्योग मंत्री का शुक्रवार को वारपतगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। दौरे की शुरुआत जयनगर मोड़ से होगी, जहां से मंत्री कोसी कॉलोनी, नरपतगंज एवं घूरना होते हुए क्षेत्र की विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे ताकि योजनाओं का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके। इसके बाद वे अररिया स्थित समाहरणालय पहुंचकर पथ प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक में भाग लेंगे। बैठक में चल रही योजनाओं की प्रगति, समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अररिया जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं व्यापारी एवं उद्योग आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत ने बताया कि मंत्री का यह दौरा जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कार्यों में तेजी लाई जाएगी, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।