मारवाड़ी समाज ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक का नागरिक अभिनंदन
भागलपुर में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और नगर विधायक रोहित पांडेय का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए एक मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने उद्योग लगाने की अपील की।
भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, भागलपुर शाखा के तत्वावधान में सोमवार को द्वारकापुरी मंगल उत्सव में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और नगर विधायक रोहित पांडेय का मारवाड़ी समाज की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के 25 से अधिक संगठनों और कई महिला संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल कुमार खेतान ने समाज की ओर से सात-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मारवाड़ी सांस्कृतिक भवन की स्थापना, अग्रहरी वैश्य समाज को ओबीसी प्रमाण पत्र दिलाने में आ रही बाधाओं को दूर करने, भागलपुर से जयपुर एवं खाटू श्यामजी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने तथा समाज के सर्वागीण विकास हेतु पृथक मारवाड़ी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग प्रमुख रही।
वहीं, मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाज के लोगों से बिहार में अधिक से अधिक उद्योग लगाने की अपील की। मौके पर लक्ष्मी नारायण डोकानिया, प्रभात केजरीवाल, जगदीश चंद्र मिश्रा, चेंबर अध्यक्ष शरद सालारपुरिया, अनिल कड़ेल, डॉ. पवन पोद्दार, रतन भालोटिया, शिव कुमार अग्रवाल, बद्री प्रसाद छपोलिका, गोबिंद अग्रवाल, राहुल झुनझुनवाला, आलोक अग्रवाल, प्रो़ शिव कुमार जिलोका, अश्वनी जोशी ‘मोंटी’, गौरव बंसल, गिरधर मावंडिया, मनीष बुचासिया, अशोक भिवानीवाला आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




