पूर्णिया : आज बिहार गृह रक्षा वाहिनी के अधिनायक लिपिक पद की 8 केंद्रों पर परीक्षा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरपूर्णिया में बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा के अधिनायक लिपिक पद के लिए बुधवार को परीक्षा आयोजित की गई। 8 केंद्रों पर 3720 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा हॉल में अनधिकृत सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक थी। अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट की व्यवस्था की गई।

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा के अधिनायक लिपिक के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। 8 परीक्षा केन्द्रों पर 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक होने वाली परीक्षा में कुल 3720 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर प्रवेश पर रोक थी। अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय गेट पर फोटोग्राफी,अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई।


