सहरसा: मांगों के समर्थन में पटना पहुंचे दर्जनों स्वास्थ्य कर्मचारी
सहरसा से नीरज की रिपोर्ट बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कमिटी

सहरसा से नीरज की रिपोर्ट बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कमिटी के आह्वान पर सोमवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन में सहरसा जिले के दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को जोरदार ढंग से उठाया और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता राज्याध्यक्ष सुवेश सिंह समेत अध्यक्ष मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने की। सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री अमित कुमार मिश्रा ने 1 सितंबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, राज्य स्तरीय संवर्ग की प्रोन्नति एवं वरीयता सूची प्रकाशित करने, संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने तथा महिला कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
उन्होंने संविदा अरबन एएनएम को विभिन्न अवकाश, ईएसआई, ईपीएफ एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। सभा को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया तथा आने वाले दिनों में व्यापक संघर्ष की तैयारी का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन गगनभेदी नारों के साथ हुआ। यह जानकारी संघ के जिला संयोजक कुमार प्रियांशु ने दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


