भागलपुर के कोयले का बड़ा खरीदार बनेगी बिहार सरकार

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव अब कोटे की दुकान पर उपलब्ध होगा पीरपैंती का 12 ग्रेड कोयला बिहार

भागलपुर के कोयले का बड़ा खरीदार बनेगी बिहार सरकार

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर के कोयले का बड़ा खरीदार बिहार सरकार बनेगी। जिले के पीरपैंती और पड़ोसी जिला बांका से सटे मंदार पर्वत शृंखला में मौजूद विशाल कोयले के खनन की तैयारी शुरू हो गई है। यह कवायद देश में पिछले कुछ माह से चल रही एलपीजी की किल्लत को दूर करने से लेकर इलाके में बनने वाले थर्मल पावर स्टेशन को भविष्य में कोयले की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

कोयले की उपलब्धता

सरकार ने अब कोटे (जनवितरण प्रणाली) की दुकान पर पीरपैंती का कोयला उपलब्ध रखने की इच्छा जताई है। इसको लेकर खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव ने बीते माह हुई समीक्षा में निदेशक को निर्देश दिया कि वे कोयला मंत्रालय के कोल सेतु विंडो के प्रभाव का आकलन करें। खान निदेशक और बीएसएमसीएल के महाप्रबंधक को जिम्मेदारी मिली है कि कोयला के संबंध में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना यथाशीघ्र बनाकर उसपर कार्य करने एवं इस वर्ष के बजट में लागू प्रावधानों के तहत कोयला उठाव से संबंधित मामलों की समीक्षा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाय। इन्हें कहा गया कि वे कोयला मंत्रालय से विकसित कोल सेतु विंडो के क्रियान्वयन से होने वाले प्रभाव का अध्ययन कर प्रतिवेदन समर्पित करने एवं राजस्व प्राप्ति के वैकल्पिक स्रोत से संबंधित कार्य योजना तैयार करने तथा बोर्ड को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

गैस की उपलब्धता

खान सचिव ने मातहतों को निर्देश दिया कि घरेलू गैस (एलपीजी) की उपलब्धता में कठिनाई को देखते हुए आम उपभोक्ताओं को पीडीएस डीलर के माध्यम से कोयला उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर थोक विक्रेताओं के चयन से प्राप्त निर्देश का समय से अनुपालन कराएं। बता दें कि पीरपैंती प्रखंड में लगभग 340.35 मिलियन टन कोयले का विशाल भंडार मौजूद है। जो ग्रेड-9 से लेकर ग्रेड-12 (मीडियम ग्रेड) का है। यह कोयला बिजली उत्पादन के लिए उत्कृष्ट माना जाता है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के अनुसार, यहां लगभग 340 मिलियन टन कोयला उपलब्ध है। कुछ रिपोर्टों में कुल भंडार का आकलन 850 मिलियन टन तक भी लगाया गया है।

पीरपैंती का कोयला

पीरपैंती के 48 गांवों में धरती के नीचे है कोयले का भंडार

भागलपुर के खनन विकास पदाधिकारी (एमडीओ) बलवंत कुमार ने बताया कि पीरपैंती के 48 गांवों में कोयले के भंडार की पुष्टि हुई है। इसे ‘मंदार पर्वत कोल ब्लॉक’ के नाम से जाना जाता है और यह राजमहल कोल फील्ड का हिस्सा है। पीरपैंती में निकलने वाले इस कोयले का इस्तेमाल मुख्य रूप से कोयला आधारित बिजली घरों (कोल बेस पावर प्लांट) में उपयुक्त है। पीरपैंती ब्लॉक प्राप्त कोयला मुख्य रूप से जी-9 से लेकर जी-12 ग्रेड का है। जरूरत पड़ने पर रसोई के काम के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

कोट ...

नीलामी प्रक्रिया

कोल ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया मंत्रालय के स्तर से जारी है। मंत्रालय से माइनिंग एजेंसी चयनित होते ही कोयले का खनन शुरू होगा।

- बलवंत कुमार, एमडीओ, भागलपुर।

प्रश्नोत्तर

भागलपुर के पीरपैंती में कितने कोयले का भंडार है?
पीरपैंती प्रखंड में लगभग 340.35 मिलियन टन कोयले का विशाल भंडार मौजूद है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।