किशनगंज : सबका सम्मान-जीवन आसान’ को लेकर डीएम ने आमजन की सुनी समस्याएं

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित ‘सबका ीेकि

किशनगंज :  सबका सम्मान-जीवन आसान’ को लेकर डीएम ने आमजन की सुनी समस्याएं

किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज ने शुक्रवार को आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में सम्मानजनक वातावरण और त्वरित सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आमजनों को कार्यालयों से निराश होकर वापस नहीं लौटना चाहिए।

आगंतुकों की सुविधाएं

डीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का नियमित संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

रिपोर्टिंग और अनुपस्थिति की कार्रवाई

उन्होंने प्रखंड, पंचायत और जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य करने का निर्देश भी दिया। यदि किसी पदाधिकारी की अनुपस्थिति होती है, तो उनके स्थान पर अधिकृत अधिकारी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। एक से अधिक कार्यालयों का प्रभार संभालने वाले अधिकारियों को भी सोमवार और शुक्रवार को सभी कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों से मिलने का निर्देश दिया गया है।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 15 मई केगंज 2 : शुक्रवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते डीएम विशाल राज

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिला पदाधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कब का निर्देश दिया?
जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।