किशनगंज : अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Jan 31, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर दिघलबैंक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और समग्र विकास पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की प्रगति की जानकारी दी और विशेष सहयोगात्मक उपायों पर सहमति बनी। स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी विचार किया गया।

किशनगंज : अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

दिघलबैंक। एक संवाददाता शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में “हम और आप मिलकर करेंगे बच्चे का सर्वांगीण विकास” थीम पर अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान कक्षा-वार शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार, रुचि और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी। जिन बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई हो रही है, उनके लिए विशेष सहयोगात्मक उपाय अपनाने पर सहमति बनी।

साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा की गई और अभिभावकों को संतुलित आहार देने की सलाह दी गई।प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा और वरीय शिक्षक नरेश कुमार सिंह ने कहा कि हर बच्चा अलग क्षमताओं से युक्त होता है, इसलिए उसे समझकर सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर में पढ़ाई का सकारात्मक माहौल बनाने की अपील की। बैठक में शिक्षिका मारिया निजामी भी मौजूद रहीं। वहीं इस मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक में वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शिक्षक–अभिभावक गोष्ठी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश कुमार मंडल ने स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब विद्यालय और अभिभावक मिलकर जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों से रोज बात करने, मोबाइल का कम उपयोग कराने और उनकी तुलना दूसरों से न करने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Government s Initiative Parent-Teacher Meeting for Holistic Child Development
;;;