कटिहार: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर हुए बवाल के बीच दो शिक्षक निलंबित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रगान और राज्य गीत गाने का निर्देश दिया था। कटिहार के मौलानाचक विद्यालय में 'वंदे मातरम्' विवाद पर जांच के बाद दो शिक्षकों को निलंबित किया गया। इस मामले में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद के बयान ने भी हलचल मचाई।

कटिहार: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर हुए बवाल के बीच दो शिक्षक निलंबित

कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट बिहार सरकार द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं बिहार राज्य गीत गाए जाने को लेकर पूर्व में निर्देश जारी किया गया है। इसके बावजूद कटिहार के बरारी प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलानाचक में शनिवार को हुए 'वंदे मातरम्’ विवाद मामले की जांच को लेकर बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मौलानाचक के दो शिक्षकों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के आधार पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी हो कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों की टीम ने जांच की थी।

वहीं बरारी विधायक विजय सिंह निषाद के बयान ने भी हड़कंप मचा दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।