कटिहार: सहयोग शिविर’ में 105 आवेदनों का हुआ निपटारा
बिहार सरकार के निर्देश पर मंगलवार को मनसाही के भेड़मारा पंचायत भवन में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। 37 विभागों के स्टॉल लगाए गए और 105 आवेदन का निपटारा किया गया। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, जॉब कार्ड, कृषि सब्सिडी और जन-शिकायतों का समाधान किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की।

मनसाही से अजय कुमार की रिपोर्ट बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को मनसाही के भेड़मारा पंचायत भवन के प्रांगण में 'सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर को लेकर आज अहले सुबह से ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया गया था। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने की इस अनूठी पहल से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस शिविर में 37 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे और प्राप्त 105 आवेदन का शिविर में निपटारा किया गया। शिविर में राशन कार्ड, वृद्धावस्था व सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व व भूमि सुधार (दाखिल-खारिज, एलपीसी), जॉब कार्ड, कृषि इनपुट सब्सिडी और जन-शिकायतों का मौके पर पंजीकरण के साथ कई समस्याओं का निष्पादन किया गया।
वहीं अधिकारियों की टीम शिविर का लगातार मॉनिटरिंग करती दिखी। सहयोग शिविर को पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी खुद कमान संभाले हुए थे। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक रंजन, मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, मुखिया अनवर आलम, मुखिया दीपनारायण पासवान, जदयू नेता बलराम पोद्दार,बीडीओ सुमन कुमारी, सीओ मो इस्माइल, बीपीएआरओ अमरेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार, कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार, प्रखंड जेई जावेद अख्तर, पीआरएस संजय पासवान,सहित प्रखंड स्तर सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


