Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Government Launches Farmer Registration Program for Digital IDs
लखीसराय : फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर में उमड़े किसान, कृषि विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

लखीसराय : फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर में उमड़े किसान, कृषि विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

संक्षेप:

बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा लखीसराय जिले में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के निर्देश पर किसानों की डिजिटल फार्मर आईडी तैयार की जा रही है, जो भविष्य में योजनाओं का आधार बनेगी। शिविर में किसानों को आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

Dec 08, 2025 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम और शिविर का आयोजन जारी है। कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के निर्देश पर यह अभियान में चलाया जा रहा है, जिसके तहत किसानों की डिजिटल फार्मर आईडी तैयार की जा रही है। यह सिस्टम भारत सरकार द्वारा विकसित एग्रीस्टेक मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से संचालित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि एवं राजस्व विभाग के समेकित प्रयास से किसानों का भूलेख आधारित डेटा एकत्र कर फार्मर आईडी तैयार की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह आईडी किसानों के लिए भविष्य में मिलने वाली सभी योजनाओं और लाभों का मुख्य आधार बनेगी। पीएम-किसान योजना का लाभ उठाने के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री अब अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा फसल ऋण, फसल बीमा, अनुदान, कृषि सलाह, उधान, मत्स्य, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ देने में यह रजिस्ट्री अहम भूमिका निभाएगी। शिविर में किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और भूमि दस्तावेज (जमाबंदी/रसीद/एल पी सी साथ लाना अनिवार्य है। कृषि विभाग के कर्मी किसानों का ई के वाई सी करेंगे, जबकि राजस्व विभाग के कर्मी भूमि विवरण के आधार पर फार्मर आईडी तैयार करेंगे। वार्ड नं. 01 के रजोना चौकी स्थित शिविर में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, कृषि समन्वयक तथा किसान मुकेश कुमार सिंह, सुभाष कुमार और जितेन्द्र कुमार के सहयोग से किसानों का पंजीकरण कराया गया। जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों और नगर क्षेत्रों में तिथि-वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फार्मर कार्ड बनवाना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है, इसलिए अधिक से अधिक किसान निर्धारित शिविरों में पहुँचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।