Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Government Allocates 20 Lakh for Baba Matteshwar Dham Festival in Saharsa District
सहरसा: मटेश्वर महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत

सहरसा: मटेश्वर महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत

संक्षेप:

बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बाबा मट्टेश्वर धाम महोत्सव के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह राशि शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित महोत्सव के लिए 2025-26 के बजट से उपलब्ध कराई जाएगी। यह निर्णय क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देगा।

Dec 12, 2025 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने सहरसा जिले के सांस्कृतिक कैलेंडर 2025 में शामिल सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा मट्टेश्वर धाम कांठो महोत्सव के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में विभागीय आदेश के तहत् महालेखाकार कार्यालय से भेजा गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि स्वीकृत राशि वित्तीय वर्ष 2025–26 के बजट शीर्ष से उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पदाधिकारी सहरसा को महोत्सव के सुचारू संचालन, अनुश्रवण तथा व्यय मद के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद एक माह के भीतर प्रतिवेदन, वीडियो एवं फोटो रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिवरात्रि पर आयोजित होगा भव्य महोत्सव: स्वीकृति पत्र के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले बाबा मट्टेश्वर धाम महोत्सव के सफल आयोजन हेतु 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्यक्रमों पर ही किया जाएगा। प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले बाबा मट्टेश्वर धाम को बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कैलेंडर 2025 में विशेष रूप से स्थान दिया गया है। इससे पूर्व भी विभाग द्वारा जारी ज्ञापांक–971 के माध्यम से मट्टेश्वर धाम के सांस्कृतिक महत्व को मान्यता दी गई थी। क्या कहते हैं अधिकारी: सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक राय ने कहा कि मट्टेश्वर धाम की प्राचीनता और जन-आस्था को देखते हुए इसे सांस्कृतिक कैलेंडर में स्थान मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महोत्सव को स्वीकृत राशि मिलने से यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का यह निर्णय न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देगा, बल्कि बाबा मट्टेश्वर धाम को राज्य स्तर पर धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।