Bhagalpur News: भागलपुर: भागलपुर और बांका में खाद्य निगम गोदामों और पहुंच पथ की होगी मरम्मत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम ने भागलपुर और बांका में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था सुधारने के लिए अल्पकालीन पुनर्निविदा जारी की है। जगदीशपुर के 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले टीपीडीएस एसएफसी गोदाम के पहुंच पथ की मरम्मत पर 15.42 लाख रुपये खर्च होंगे। बेलहर स्थित 500 मीट्रिक टन क्षमता के सीएमआर एसएफसी गोदाम की मरम्मत के लिए 7.22 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन टेंडर 16 से 24 अक्टूबर तक जमा होंगे और तकनीकी बीड 24 अक्टूबर को खोली जाएगी।

Bhagalpur News: भागलपुर: भागलपुर और बांका में खाद्य निगम गोदामों और पहुंच पथ की होगी मरम्मत

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम द्वारा भागलपुर और बांका जिलों में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अल्पकालीन पुनर्निविदा (टेंडर) जारी की गई है। इसके तहत भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड में 500 मीट्रिक टन क्षमता के टीपीडीएस एसएफसी गोदाम के पहुंच पथ की मरम्मत पर 15,42,030 रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि बांका के बेलहर प्रखंड स्थित 500 मीट्रिक टन क्षमता के सीएमआर एसएफसी गोदाम की मरम्मत के लिए 7,22,339 रुपये की प्राक्कलित राशि तय की गई है। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर अपलोड करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगी।

तकनीकी बीड इसी दिन खोली जाएगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Ankit Anand

लेखक के बारे में

Ankit Anand

शॉर्ट बायो : अंकित आनंद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में शहरी विकास, आधारभूत संरचना और कर विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अंकित आनंद भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। एक दशक से अधिक के अपने पत्रकारीय सफर में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल घटनाओं को रिपोर्ट किया, बल्कि उनका गहन विश्लेषण भी प्रस्तुत किया है। वर्तमान में वे 'हिन्दुस्तान' के भागलपुर यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2025 से अपनी वर्तमान भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट मीडिया के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर एक असाधारण पकड़ बनाई है।


करियर का सफर

अंकित के करियर की शुरुआत 2015 में 'हिन्दुस्तान' जैसे अग्रणी समाचार पत्र से बतौर रिपोर्टर हुई, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को आत्मसात किया। वर्ष 2018 में उन्होंने 'प्रभात खबर' समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू की, जहां उन्होंने क्राइम और लीगल रिपोर्टिंग में अपनी एक विशेष पहचान बनाई। 2018 से 2025 तक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी बीट पर कई उल्लेखनीय और प्रभावकारी खबरें लिखीं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो बार पूरे समूह में 'बेस्ट रिपोर्टर' के सम्मान से नवाजा गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (बीजेएमसी) की डिग्री हासिल की है। इंटरमीडिएट में वाणिज्य विषय होने के कारण उन्हें वित्तीय आंकड़ों और अर्थव्यवस्था की बेहतर समझ है। जनसंचार की पढ़ाई के दौरान उन्होंने 'प्रिंट मीडिया' को अपना मुख्य विषय चुना और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (खोजी पत्रकारिता) की बारीकियां सीखीं। इसी विशेषज्ञता का लाभ उन्हें अपनी हर रिपोर्टिंग बीट पर गहन शोध और प्रमाणिक तथ्यों को उजागर करने में मिलता है।


प्रमुख कार्यक्षेत्र: क्राइम, शहरी विकास और कर विभाग

अपने शुरुआती दिनों में एक स्ट्रिंगर के रूप में लगभग सभी बीट्स पर कार्य करने के बाद, अंकित ने अपनी विशेषज्ञता को विस्तार दिया। 2025 में पुनः 'हिन्दुस्तान' समूह का हिस्सा बनने के बाद, उन्होंने शहरी विकास, आधारभूत संरचना और कर विभागों पर अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी पाठकों तक पहुँचाई है। उनकी खबरों का आधार हमेशा शोध और जमीनी हकीकत होता है।


विशेषज्ञता

अपराध एवं विधिक मामले, शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना, राजस्व एवं कर विभाग, भारतीय डाक एवं टेलीकॉम, उद्योग एवं व्यापार विभाग की रिपोर्टिंग और समझ।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: भागलपुर: भागलपुर और बांका में खाद्य निगम गोदामों और पहुंच पथ की होगी मरम्मत