ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजब मुखिया समर्थकों ने मानव श्रृंखला के दौरान की फायरिंग, देखिए VIRAL VIDEO

जब मुखिया समर्थकों ने मानव श्रृंखला के दौरान की फायरिंग, देखिए VIRAL VIDEO

21 जनवरी को जब पूरे बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला बनाई जा रही थी वहीं मुंगेर के संग्रामपुर में श्रृंखला के दौरान लोगों के बीच ढोल बाजे के साथ बलिया पंचायत मुखिया...

भीड़ में फायरिंग करता मुखिया समर्थक।
1/ 3भीड़ में फायरिंग करता मुखिया समर्थक।
रिवॉल्वर में गोली भरता मुखिया समर्थक।
2/ 3रिवॉल्वर में गोली भरता मुखिया समर्थक।
और भीड़-भाड़ में मानव श्रृंखला के दौरान हवा में रिवॉल्वर तान कर दी फायरिंग।
3/ 3और भीड़-भाड़ में मानव श्रृंखला के दौरान हवा में रिवॉल्वर तान कर दी फायरिंग।
संग्रामपुर(मुंगेर)। एक संवाददाता Tue, 23 Jan 2018 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

21 जनवरी को जब पूरे बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला बनाई जा रही थी वहीं मुंगेर के संग्रामपुर में श्रृंखला के दौरान लोगों के बीच ढोल बाजे के साथ बलिया पंचायत मुखिया सारिका सिंह के समर्थकों ने रिवॉल्वर से हवा में फायरिंग की।

घटना के दो दिन बाद जब विडियो वायरल हुआ तब लोगों को घटना के बारे में पता चला। जानकारी के अनुसार मानव श्रृंखला के दौरान दुर्गापुर पंचायत के देवघर सुलतानगंज मुख्य मार्ग चन्द्रपुरा के समीप बलिया पंचायत की मुखिया के समर्थक ने सबके बीच रिवॉलवर निकालकर हवा में 2 फायर किया। 

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बलिया पंचायत से अपने समर्थकों के साथ आई मुखिया और मुखिया पति अपने समर्थकों के साथ मानव श्रृंखला के दौरान खुशी में डांस कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक समर्थक रिवॉल्वर निकालकर फायर करने लगा। घटना के समय मुखिया पति ललन सिंह भी मौजूद थे। घटना के दौरान फायर कर रहे समर्थक को न तो मुखिया ने रोका और न ही मुखिया पति ने।

हालांकि वायरल हुए विडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति मुखिया समर्थक को फायर करने से मना कर रहा है लेकिन समर्थक ने किसी की परवाह न करते हुए एक के बाद एक लगातार दो राउन्ड हवाई फायरिंग की। 

इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ थी, लेकिन इस गोलीबारी मे किसी को कोई नुकसान नही हुआ है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने कहा कि मानव श्रृखंला में चली गोली की जांच की जा रही है।  



नोट: इस वायरल विडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें