
मधेपुरा: नव प्रतिनियुक्त दलों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम
मधेपुरा में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों द्वारा तैयारी की जा रही है। बुधवार को वाणिज्य कर कार्यालय में नव प्रतिनियुक्त अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें...
मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संपादन के लिए निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों द्वारा तैयारी जारी है। इसी क्रम में बुधवार को वाणिज्य कर कार्यालय में नव प्रतिनियुक्त वीएसटी,वीवीटी, एफएसटी, एईओ और एटी दलों के पदाधिकारियों और कर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी निर्वाचन व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग अशोक कुमार प्रदीप ने की। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्वाचन कार्य में उनकी भूमिका, जिम्मेदारियां और आचार संहिता के पालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी की गयी। बैठक में निर्वाचन व्यय और अनुश्रवण के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न दलों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी।

नोडल पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे किसी भी प्रकार के अनाधिकृत व्यय की संभावना न रहे। उन्होंने बताया कि एफएसटी और एसएसटी जब्त की गयी राशि या सामग्री कोषांग कार्यालय में सुरक्षित रखने की पारदर्शी व्यवस्था की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं आयोग के नियमों के अनुरूप करें। नोडल पदाधिकारी ने सभी दलों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जवाबदेह रूप से कार्य करने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


