मधेपुरा : शिव हथिऔन्धा और अमोद पड़रिया पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहारीगंज में हथिऔन्धा पैक्स के अध्यक्ष पद पर शिव कुमार भगत ने 386 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मो. समीम को 190 मतों से हराया। वहीं, पड़रिया पैक्स के लिए अमोद कुमार मेहता ने एक मत से जीत हासिल की। दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपा गया।

मधेपुरा : शिव हथिऔन्धा और अमोद पड़रिया पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

बिहारीगंज । निज प्रतिनिधि हथिऔन्धा प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद के चुनाव में शिव कुमार भगत जबकि पड़रिया पैक्स के अध्यक्ष पद पर अमोद कुमार मेहता ने जीत दर्ज की है। शुक्रवार को शाम 4:30 बजे मतदान संपन्न होने के पश्चात देर शाम ब्लाॅक कार्यालय से सटे उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में मतगणना शुरू हुई। हथिऔन्धा पैक्स के 1024 वोटर में 616 वोटरों ने मतदान में भाग लिया। मतगणना में शिव कुमार भगत को 386 मत मिले। उन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी मो. समीम को 190 मतों के अंतर से पराजित किया। 34 मत रद्द घोषित किए गए।

वहीं पड़रिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 1689 मतदाता में 865 मतदाता ने वोट डाले। मतगणना में रिकाउंटिग के पश्चात अमोद कुमार मेहता एक मत से विजयी घोषित किए गए। मतगणना के मिले परिणाम में पहले सुरेन्द्र झा को 296 अमोद कुमार मेहता 294, अशोक ठाकुर 258 दिलीप कुमार चौधरी को 104 मत और 55 मत रद्द पाए गये थे। इस अनुसार सुरेन्द्र झा अमोद कुमार मेहता से दो मत से आगे थे। अमोद कुमार मेहता द्वारा रिकाउंटिंग के लिए आवेदन दिये जाने के पश्चात रिकाउंटिंग कराया गया जिसमें अमोद कुमार मेहता को 295, सुरेन्द्र झा 294,अशोक ठाकुर 263, दिलीप कुमार चौधरी को 101मत और 54 मत रद्द घोषित किए गए । इस प्रकार अमोद कुमार मेहता को एक मत से विजयी घोषित किया गया। पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी शिव कुमार भगत और अमोद कुमार मेहता को बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।