
वोटबंदी को झेल रही जनता : कुणाल
भाकपा-माले के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने गंगानगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार की गरीब जनता वोटबंदी के हमले का सामना कर रही है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को बचाने की आवश्यकता...
भाकपा-माले के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने स्थानीय कदवा के गंगानगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कॉमरेड कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड अमर, राज्य कमेटी सदस्य एसके शर्मा, भागलपुर प्रभारी विजय कुमार आदि भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक में शामिल होने नवगछिया पहुंचे थे। कुणाल ने कहा कि बिहार की गरीब जनता इस समय वोटबंदी की एक अभूतपूर्व हमले को झेल रही है। महाराष्ट्र में हमने एक बुरी तरह से धांधली भरे चुनाव का सामना किया, लेकिन बिहार में यह सब कुछ हमारी आंखों के सामने हो रहा है। ऐसे में मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया को बचाना अब जन-प्रतिरोध का सबसे जरूरी एजेंडा बन चुका है।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत बिहार से हुई है और अब इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है। वोट बचाने के लिए लड़ाई के साथ ही इस चुनाव में, ये जो बांग्लादेशी का एजेंडा लाकर बिहार को गुमराह करने की साजिश है, और जनता के जनादेश को चुराने की साजिश है, इस साजिश को भी नाकाम करना होगा। संवाद में महेश प्रसाद यादव, मुकेश मुक्त, पुरुषोत्तम दास, गौरीशंकर राय सहित स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


