'हम से गलती हुई हो तो माफ करें..' फफक कर रो पड़े गोपाल मंडल, कहा-नीतीश को बरगलाकर मेरा टिकट कटवाया गया

'हम से गलती हुई हो तो माफ करें..' फफक कर रो पड़े गोपाल मंडल, कहा-नीतीश को बरगलाकर मेरा टिकट कटवाया गया

संक्षेप:

बागी विधायक गोपाल मंडल ने शनिवार को नामांकन के पूर्व तेतरी दुर्गा मंदिर में भीड़ को संबोधित करते हुए लोगों से बचे हुए विकास कार्यों के लिए उन्हें वोट देकर जिताने की अपील की। ‘हमसे गलती हुई तो माफ करें, नीतीश कुमार अब भी हमारे नेता’ बिहार विधानसभा में टिकट न मिलने के बाद गोपाल मंडल का दर्द छलक पड़ा  ।

Oct 19, 2025 08:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बागी विधायक गोपाल मंडल ने शनिवार को नामांकन के पूर्व तेतरी दुर्गा मंदिर में भीड़ को संबोधित करते हुए लोगों से बचे हुए विकास कार्यों के लिए उन्हें वोट देकर जिताने की अपील की। ‘हमसे गलती हुई तो माफ करें, नीतीश कुमार अब भी हमारे नेता’ बिहार विधानसभा में टिकट न मिलने के बाद गोपाल मंडल का दर्द छलक पड़ा । उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने नीतीश कुमार को बरगलाकर मेरा टिकट कटवा दिया है। अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैंने आज तक कोई गलती नहीं की है और आगे भी नहीं करूंगा। इतना कहते ही वह भावुक होकर रोने लगे ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि अब बिगुल बज चुका है और जनता को मैदान में उतारने का समय आ गया है। गोपाल मंडल ने कहा कि हम जीतकर फिर यह सीट नीतीश कुमार की झोली में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आर-पार की लड़ाई होगी। कहा, आपका बेटा-आपका भाई गोपाल मंडल जीतकर आपके बीच आएगा और फिर बचा हुआ काम करेगा।