Bhagalpur News: शिक्षा मंत्री का भागलपुर दौरा आज, योजनाओं की करेंगे समीक्षा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी 11 सितंबर को भागलपुर का दौरा करेंगे। यह उनका मंत्री बनने के बाद का पहला दौरा है। वे सुबह पूजा के बाद सम्मान समारोह और क्रीड़ा भारती कार्यक्रम में शामिल होंगे, फिर शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

Bhagalpur News: शिक्षा मंत्री का भागलपुर दौरा आज, योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी 11 सितंबर को भागलपुर आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री बनने के बाद उनका यह पहला भागलपुर दौरा है। शिक्षामंत्री अपने दौरे के तहत सुबह आठ बजे बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। वहीं दोपहर एक बजे बागबाड़ी के पास सूर्यलोक कॉलोनी स्थित जेएस गार्डन में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री दोपहर 2:15 बजे से समाहरणालय में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत शाम 4:10 बजे ट्रेन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सह भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुबह 10 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षामंत्री के आगमन को लेकर पार्टी व जिला प्रशासन स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: शिक्षा मंत्री का भागलपुर दौरा आज, योजनाओं की करेंगे समीक्षा