
लखीसराय: टीएलएम मेला मे विज्ञान प्रदर्शनी
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा लखीसराय में श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय पीवीएल एवं टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नवाचार, विज्ञान, और तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए, जिससे शिक्षा को मजेदार और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की ओर से गुरुबार को श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय पीवीएल एवं टीएलएम मेला 3.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों, सीआरसी कर्मियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। मेले में दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय दुर्गा बालक, मध्य विद्यालय किउल एल. बस्ती, मध्य विद्यालय नया बाजार, प्राथमिक विद्यालय जखराज स्थान तथा अन्य विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा नवाचार एवं रचनात्मकता पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।
बच्चों ने अपने बनाए प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान, गणित, पर्यावरण, भाषा शिक्षण तथा तकनीकी नवाचारों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। सीआरसी के कर्मियों द्वारा पूरे कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ सीखने-समझने की प्रक्रिया को मजबूत करते हैं। टीएलएम टीचिंग लर्निंग मटेरियल के उपयोग से शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और व्यवहारिक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और नवाचार की क्षमता को बढ़ावा देते हैं। मेले में अभिभावकों और शिक्षकों ने भी मॉडलों का अवलोकन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा किया गया यह प्रयास बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




