भागलपुर : सहयोग पोर्टल पर आई शिकायतों का होगा शीघ्र निबटान
भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट सहयोग पोर्टल sss.bihar.gov.in/sahyog पर मिली शिकायतों के शीघ्र

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट सहयोग पोर्टल sss.bihar.gov.in/sahyog पर मिली शिकायतों के शीघ्र निबटान के लिए डीएम ने पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। डीएम ने विभागों में नियुक्त नोडल पदाधिकारियों को कहा कि प्राथमिकता के आधार पर ऐसे आवेदनों का प्रथम प्राथमिकता देते हुए निष्पादन कराया जाए। बता दें कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम मंगलवार को पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किए जाने का सरकार ने निर्देश दिया है। सरकार का नियम है कि शिविर से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 15 दिनों के भीतर करना होगा। अधिकतम 30 दिनों के अंदर मामलों का निष्पादन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना है।
निर्धारित अवधि में निष्पादन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध स्वतः निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


