लंबित विसरा रिपोर्टों पर जिप अध्यक्ष ने आईजी को लिखा पत्र

Feb 28, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कहा- वर्ष 2024 एवं 2025 से लंबित है विसरा रिपोर्ट भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला

लंबित विसरा रिपोर्टों पर जिप अध्यक्ष ने आईजी को लिखा पत्र

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने लंबित विसरा रिपोर्टों के मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए आईजी को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। जिप अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कई मामलों से संबंधित विसरा रिपोर्टें वर्ष 2024 एवं 2025 से लंबित हैं। रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित कांडों का अनुसंधान प्रभावित हो रहा है तथा न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि विसरा रिपोर्ट के अभाव में पीड़ित परिवारों को समयबद्ध न्याय नहीं मिल पा रहा है। साथ ही, कई मामलों में आश्रितों को देय सरकारी सहायता राशि एवं अनुग्रह अनुदान की प्रक्रिया भी लंबित पड़ी है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिप अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि संबंधित थानों एवं एफएसएल एवं प्रयोगशालाओं से समन्वय स्थापित कर लंबित विसरा रिपोर्टों को शीघ्र प्राप्त कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे अनुसंधान कार्य में तेजी आएगी, पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित होगा तथा पात्र आश्रितों को सरकारी सहायता राशि का भुगतान समय पर हो सकेगा। उन्होंने इस पूरे मामले को जनहित एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय बताते हुए त्वरित पहल की अपेक्षा जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।