भागलपुर : 18 केंद्रों पर बीसीईसीई की डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा जारी
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई)

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) के तत्वावधान में जिले के 18 केंद्रों पर रविवार को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शुरू हुई। 24 मई को एक पाली में सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा दोपहर 1.15 बजे तक चली। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 4.15 बजे तक चलेगी। शहर में परीक्षा का आयोजन जिला स्कूल, राजकीय बालिका इंटर स्कूल, मारवाड़ी पाठशाला, उर्दू बालिका इंटर स्कूल समेत अन्य केंद्रों पर हो रहा है। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को पॉलिटेक्निक संस्थानों व पारा मेडिकल संस्थानों में संचालित कोर्सों में नामांकन का अवसर मिलेगा।
कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। पॉलिटेक्निक के पेपर में फिजिक्स, केमेस्ट्री व गणित विषय से प्रश्न पूछे गए। वहीं पारा मेडिकल के पेपर में विज्ञान, अंकगणित, भाषा और व सामान्य ज्ञान विषय के प्रश्न आए। शनिवार को भी एक पाली में परीक्षा का आयोजन हुआ था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


