
कटिहार : मांग पूरी होने पर दैनिक यात्रियों ने जताया आभार
कटिहार, बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन ने रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने 75749 सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन की मांग को पूरा किया। नई समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन अब कटिहार से सुबह 8:05 बजे चलेगी, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
कटिहार, निज संवाददाता। बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन ने चीर लंबित मांग पूरी होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हुए रेल पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है। कटिहार तेलता के बीच सड़क मार्ग सुगम नहीं होने के कारण दैनिक यात्री रेल का ही सहारा लेते हैं। कटिहार सिलीगुड़ी रेल खंड पर परिचालित होने वाली 75749 सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन को लेकर न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि डी आर यू सी सी और जेड आर यू सी सी की बैठकों में भी दैनिक यात्रियों की परेशानी की ओर संघ के प्रतिनिधि मदनलाल मंडल ने रेल अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था।
उन्होंने बताया कि डंडखोरा,कदवा, बलरामपुर और बारसोई प्रखंड सहित विद्यालय और बैंकों में कार्यरत कर्मचारी जिनमें महिलाओं की संख्या भी है, वे अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए इसी ट्रेन का सहारा लेते हैं। इसके विलंब से चलने के कारण होने वाली मानसिक परेशानी का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। संघ ने उक्त गाड़ी को सुबह 8:00 बजे कटिहार से चलाने की मांग की थी। रेल प्रशासन ने नई समय सारणी से चलाने पर संघ के प्रतिनिधि को लिखित भरोसा दिलाया था। 1 जनवरी से उक्त ट्रेन का परिचालन कटिहार से सुबह 8:05 पर कर दिया गया है। इसके पूर्व यह कटिहार से 8:30 बजे खुलती थी। समय परिवर्तन कर दिए जाने से संघ के संरक्षक रमेश चंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ प्रोसेनजीत चौधरी उर्फ बच्चू दा, अनिल पासवान ने मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र न्यास, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह तथा मंडल परिचालन प्रबंधक प्रभारी के प्रति आभार जताया है। साथ ही भविष्य में भी दैनिक यात्रियों की समस्याओं को सुलझाने में त्वरित कार्यवाही की उम्मीद जताई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




