Bhagalpur News: अनियमितता की पार्षद ने पीएमओ से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर के वार्ड संख्या 21 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने नगर निगम में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ पीएमओ को शिकायत दी है। उन्होंने पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। प्रमुख मांगों में विभिन्न शाखाओं की उच्चस्तरीय जांच और आय से अधिक संपत्ति की जांच शामिल है।

Bhagalpur News: अनियमितता की पार्षद ने पीएमओ से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य व वार्ड संख्या 21 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने पत्र लिखकर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। पीएमओ पोर्टल पर यह शिकायत दर्ज कराई गई है।संजय सिन्हा का आरोप है कि नगर निगम की विभिन्न शाखाओं, निविदाओं (टेंडर), कार्य आवंटन, सामग्री खरीद और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता का घोर अभाव है। कई अधिकारी व कर्मचारी वर्षों से संवेदनशील पदों पर जमे हुए हैं और कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर रहे हैं।

बोर्ड की बैठकों और शिकायतों के बावजूद पारदर्शी जांच न होने से अनियमितताएं बढ़ रही हैं।प्रमुख मांगें:- योजना, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विद्युत और क्रय शाखा के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच।- पिछले वर्षों के निविदा, एग्रीमेंट, मापी पुस्तिका व भुगतानों की अभिलेख-आधारित समीक्षा।- आय से अधिक संपत्ति के मामलों की सक्षम निगरानी एजेंसी से जांच।- लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत कर्मियों के तबादले एवं जवाबदेही तय करना।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अनियमितता की पार्षद ने पीएमओ से की उच्चस्तरीय जांच की मांग