भागलपुर : बागी कांग्रेसी 17 मार्च को पटना में करेंगे महासम्मेलन

Feb 16, 2026 01:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार कांग्रेस इस समय संक्रमण काल से गुजर रही है। राहुल गांधी के प्रयासों के बावजूद पार्टी अपने सबसे निचले स्तर पर है। पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाए हैं और कहा है कि जब तक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को हटाया नहीं जाता, तब तक अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा। 17 मार्च को महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

भागलपुर : बागी कांग्रेसी 17 मार्च को पटना में करेंगे महासम्मेलन

भागलपुर। बिहार कांग्रेस अभी संक्रमण काल से गुजर रहा है। सच तो यह है कि राहुल गांधी के अथक प्रयास के बावजूद आज बिहार कांग्रेस अपने सबसे निचले पायदान पर है। इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, वे आज भी बिहार कांग्रेस के सिरमौर बने हुए हैं। सच्चे और समर्पित कांग्रेसी आज हासिए पर है। यह आरोप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और खगड़िया के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने लगाए हैं। वे सोमवार को भागलपुर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। सिटिंग के बावजूद विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से खफा छत्रपति यादव राज्य की पार्टी नेतृत्व पर हमलावर हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और कृष्णा अल्लावरु को बिहार की राजनीति से नहीं हटाया जाता है। तब तक पार्टी में अनिश्चितता और अस्थितरता का माहौल बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को पटना में कांग्रेसियों को एकजुट करने के लिए महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 7 फरवरी से ही वे लोग सभी जिलों में जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस को पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष व एआईसीसी मेंबर नागेंद्र पासवान विकल, पूर्व सांसद चुनचुन यादव के पुत्र अभय यादव, प्रपुण प्रताप यादव, संजीव मंडल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;