जनहित के मुद्दों से केंद्र सरकार का कोई सरोकार नहीं : कांग्रेस
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है। अररिया में संवाद के दौरान, नेताओं ने आर्थिक मुद्दों पर जनता से सजग रहने की अपील की।

अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार-प्रसार पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सोमवार की शाम अररिया पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है।
युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि किसान लागत बढ़ने और फसलों के उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार इन मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि अररिया मक्का उत्पादन का हब है।लेकिन यहां के किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार ने मक्का की कीमत 2200 से 2400 एमएसपी निर्धारित किया है। लेकिन सरकार किसानों की मक्का नहीं खरीद रही है किसान बिचौलियों के माध्यम से 17 से 18 सौ रुपए मक्का बेचने को मजबूर हैं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष व उनके साथ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित महादलित बस्ती में दलित संवाद आयोजित कर दलितों की समस्याओं से रूबरू हुए। बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता विधायक व कदवा के पूर्व विधायक डॉ शकील अहमद ने कहा कि पूरा देश इन दोनों परेशानियों से जूझ रहा है।देश को धीरे-धीरे आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।कांग्रेस नेता डॉ शकील अहमद ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण छोटे व्यवसाय, किसान और युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं, जबकि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण से देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीट के साथ-साथ अब सीबीएसई में भी धांधली की बातें सामने आ रही है। सरकार केंद्र सरकार संसद में आर्थिक मुद्दों को लेकर कभी अपनी बात नहीं रख रही है।सरकार अमेरिका के आगे घुटना टेक दिया है।उन्होंने जनता से भी आर्थिक मुद्दों पर सजग रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता को राहत देने के लिए कांग्रेस मुख्य भूमिका में है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मासूम रेजा,कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, प्रदेश कांग्रेस नेता पंकज यादव, कमलेश तिवारी, विमलेश तिवारी,कमलेश कुमार, प्रेमचंद, विनीता भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आफताब उर रहमान, जिला प्रभारी असगर अली पीटर,शंकर प्रसाद साह, अबू जाफर, मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता वह कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


