शिक्षिकेत्तर कर्मचारी सांकेतिक कलम बंद हड़ताल, कार्य रहा ठप

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सहरसा में सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों ने वेतन सुधार और ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए हड़ताल की। इस सांकेतिक हड़ताल में सभी कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया और सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग की। हड़ताल का आयोजन बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर किया गया।

शिक्षिकेत्तर कर्मचारी सांकेतिक कलम बंद हड़ताल, कार्य रहा ठप

सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर बुधवार एवं बृहस्पतिवार को सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के सभी शिक्षिकेत्तर कर्मचारी सांकेतिक कलम बंद हड़ताल किये। हड़ताल के कारण कॉलेज का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। शिक्षकेत्तर कर्मचारी के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और सचिव सत्यम ने बताया कि यह आंदोलन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वेतन सुधार और ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने जैसी 15 सुत्री मांगों को लेकर किया गया । उन्होंने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि शिक्षकों की तर्ज पर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु भी 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए।

इसके अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। हड़ताल के दौरान कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने कलमबंद कर कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में समस्त सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।