भागलपुर लाइव : 3.76 लाख जीविका दीदियों को 10 दिन में मिले 10-10 हजार
भागलपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिला लाभुकों को 10-10 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इस योजना के तहत भागलपुर जिले की 62,781 महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले, जिले की 3,76,854...

भागलपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रदेश की 21 लाख महिला लाभुकों को 10-10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 2,100 करोड़ रुपये की राशि का अन्तरण किया गया। पटना से इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। इस योजना के दूसरे चरण में सोमवार को 21 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का अन्तरण किया गया। इनमें से भागलपुर जिले की 62,781 महिलाएं शामिल हैं। इसके पूर्व 26 सितंबर को आयोजित अन्तरण कार्यक्रम में जिले की 2 लाख 13 हजार महिलाओं को तथा 3 अक्टूबर को 1,01,401 महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया गया था।
इस प्रकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की कुल 3,76,854 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। इनमें से 3 लाख 20 हजार महिलाएं पूर्व से ही जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य थीं। जबकि शेष नए सदस्यों को भी स्वयं सहायता समूह में शामिल करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




