
भागलपुर : 20 को सीएम आ सकते हैं भागलपुर
मुख्यमंत्री 20 सितंबर को भागलपुर आ सकते हैं। वे प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है, और सभा नवगछिया या हवाई अड्डा मैदान में होने की संभावना है। CM...
भागलपुर। मुख्यमंत्री आगामी 20 सितंबर को एक दिवसीय यात्रा पर भागलपुर आ सकते हैं। वे यहां प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा की कैबिनेट से स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम की संभावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि सीएम की संभावित सभा नवगछिया या हवाई अड्डा मैदान में होगी। दोनों जगहों पर स्थल का चयन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम नवगछिया में सभा कराने के पक्ष हैं। क्योंकि वे पड़ोसी जिले खगड़िया की सीमा सतीशनगर आ रहे हैं। बता दें कि सीएम 20 को खगड़िया के गोगरी अनुमंडल स्थित सतीशनगर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




