Bhagalpur News: आज तीन घंटा गोराडीह में रहेंगे मुख्यमंत्री
Bhagalpur News: कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम, उच्च शिक्षा मंत्री भी रहेंगे ‘उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य’ योजना

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य के अंतर्गत राज्य के 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन करने बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 10.45 बजे भागलपुर आएंगे। वे गोराडीह प्रखंड की सालपुर पंचायत स्थित कासिल खरबा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य माध्यमिक विद्यालय, कासिल के मैदान में शिरकत करेंगे। सीएम यहां करीब सवा दो घंटे रहेंगे। सीएम 1.00 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वे भी हेलीकॉप्टर से आएंगे। वहीं, कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर भी मौजूद रहेंगे। सीएम की सभा को लेकर करीब 150 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, हाईराइज बिल्डिंग और पार्किंग स्थल के पास तैनात रहेंगे। उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है। सीएम के सभा स्थल के पास दो हेलीपैड बनाया गया है। सीएम हेलीकॉप्टर से आएंगे। जबकि उच्च शिक्षा मंत्री सड़क मार्ग से आएंगे। कार्यक्रम में एमएलसी विजय कुमार सिंह के अलावा सांसद और सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है。
यह है सीएम के कार्यक्रम का शेड्यूल
10.00 बजे : पटना हवाईअड्डा आगमन एवं हेलीकॉप्टर द्वारा कासिल खरबा के लिए प्रस्थान।
10.45 बजे : कासिल खरबा स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कासिल) परिसर के लिए प्रस्थान।
10.55 बजे : नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय कासिल परिसर में आगमन एवं निरीक्षण।
11.09 बजे : नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय परिसर से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान।
11.14 बजे : कार्यक्रम स्थल आगमन।
11.15 बजे : राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का प्रसारण।
11.21 बजे : अतिथियों का गमला तथा शॉल एवं मोमेन्टो से स्वागत ।
11.25 बजे : उच्च शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों से संबंधित वीडियो का प्रसारण।
11.35 बजे : राज्य के कुल 211 नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का उद्घाटन।
11.45 बजे : विक्रमशिला विश्वविद्यालय की भूमि का हस्तानान्तरण कार्यक्रम।
11.50 बजे : कहलगांव के विधायक का सम्बोधन।
11.55 बजे : सांसद का सम्बोधन।
12.00 बजे : मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग का सम्बोधन।
12.05 बजे : उप मुख्यमंत्री का सम्बोधन।
12.10 बजे : उप मुख्यमंत्री, बिहार का सम्बोधन।
12.15 बजे : मुख्यमंत्री का सम्बोधन।
12.45 बजे : धन्यवाद ज्ञापन।
12.50 बजे : बिहार गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति।
12.55 बजे : कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
01.00 बजे : कासिल खरबा हेलीपैड पर आगमन एवं हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


